- Hindi News
- बासमती को बीमारियों से बचाने के दिए टिप्स
बासमती को बीमारियों से बचाने के दिए टिप्स
पिहोवा|किसान क्लबकी बैठक किसान रेस्ट हाऊस में प्रधान सुखविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बासमती धान की फसल में गर्दन तोड़ और अन्य बीमारियों पर चर्चा कर उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान में पानी सोच समझकर लगाए। कीड़े और बीमारियों की अच्छी तरह जांच कर दवा का छिड़काव करे। शीतल मोहनपुर, मनेर सिंह, सतीश राणा, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र चनालहेड़ी और गुरविंद्र सिंह मौजूद थे।