- Hindi News
- गणित को सहज तरीके से पढ़ाने के टिप्स दिए
गणित को सहज तरीके से पढ़ाने के टिप्स दिए
पिहोवा |डीएवी कॉलेज में गणित विषय पर एक सेमिनार हुआ। इस मौके पर एमएन कॉलेज यमुनानगर के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सोहन लाल सैनी ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गणित बड़ा रोचक विषय है। छात्रों को इससे डरने की बजाय इसे समझने का प्रयास करना चाहिए। जब गणित समझ में आना शुरू होता है तो इसके प्रति जिज्ञासा बढ़ने लगती है। मुख्यातिथि डॉ. सोहन लाल सैनी ने कहा कि गणित का ज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में जरूरी है।
डीएवी कॉलेज में आयोजित गणित सेमिनार में बोलते डॉ. सोहन लाल सैनी उपस्थित छात्र।