- Hindi News
- शर्मा बने सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान
शर्मा बने सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान
पिहोवा |सारस्वत ब्राह्मण सभा की बैठक माता बालासुंदरी मंदिर में हुई। सभा के संरक्षक शशि शर्मा, अशोक शर्मा, हीरा लाल शर्मा, प्रेम शर्मा, सतपाल शर्मा सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवक्ता वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में समाजसेवी श्याम लाल शर्मा को दोबारा से प्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि योगेश दत्ता को उपप्रधान, रविंद्र शारद को सचिव, तेजपाल शर्मा को सहसचिव, राजेश शर्मा एडवोकेट और नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा ने कहा कि सारस्वत ब्राह्मण सभा जहां समाजसेवा के कार्यों में जहां बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी। वहीं समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।