गढ़ी रोडान में हुई किसान गोष्ठी
पिहोवा |कृषि विभाग द्वारा आत्मा स्कीम के तहत गांव गढ़ी रोड़ान में किसान गोष्ठी हुई। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने किसानों को फसलों का विविधिकरण और कृषि विभाग द्वारा चलाई गई स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मिट्टी पानी के नमूने बारे विस्तार से बताया गया। आधुनिक खेती पर कहा कि समय की मांग को देखते हुए धान की सीधी बिजाई करनी चाहिए। गोष्ठी में धान के कीड़े बीमारियों के बारे में बताया गया। कैंप में डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुशील, डॉ. मुरारी लाल, किसान जय किशन, शेर सिंह, भाग सिंह, धर्मवीर सिंह और बलबीर सिंह उपस्थित थे।