- Hindi News
- छात्रा के बयान पर तीन युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
छात्रा के बयान पर तीन युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
इस्माइलाबाद |पुलिस ने दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कस्बे के एक निजी स्कूल में पड़ने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने शिकायत में बताया कि जब वह अपने गांव से स्कूल आती है। तब रोजाना संजीव कुमार, सुरेश कुमार और उनका एक साथी उसका रास्ता रोकते। शुक्रवार सुबह भी इन युवकों ने स्कूल जाते समय उसका रास्ता रोक जबरन अपने मोबाइल पर बात करने के लिए कहा। ऐसा करने की स्थिति में उन्होंने उस पर तेजाब फेंक जलाने की धमकी दी। छात्रा ने इसकी सूचना मोबाइल से अपने परिजनों को दी। पता चलते ही परिजन भी पहुंच गए। यह देख तीनों आरोपी पिहोवा की ओर भाग निकले। परिजनों ने तीनों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। लेकिन वे उल्टे परिजनों से उलझ गए। परिजनों संग हाथापाई की। परिजनों ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रबंधक योगेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।