कुरुक्षेत्र. पिहोवा | गांव भौर सैयदां के निकट सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घायलावस्था में उसे पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की शिनाख्त गांव सिंहपुरा के विक्रम के रूप में हुई। देवेंद्र सिंह ने कहा कि विक्रम भौर सैयदां पावर हाऊस में किसी काम से गया था।
काम निपटाने के बाद वह पैदल ही वापस लौट रहा था। इसी बीच कुरुक्षेत्र रोड पर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही विक्रम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देवेंद्र सिंह की शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।