ड्राई एरिया बस नाम का, बिकती है शराब
पिहोवा |आम जनता भले ही पिहोवा को ड्राई एरिया के नाम से जानती हो। लेकिन शराब से गला तर करने वालों की मौज सबसे ज्यादा यहीं पर है। इसका कारण है कि यहां हर गली नुक्कड़ पर शराब आसानी से मिल जाती है। शराब के इस धंधे से तो पुलिस बेखबर है और ही प्रशासन। लेकिन इसके बावजूद इन पर नकेल नहीं कसी जा रही। सरस्वती तीर्थ के पास कुछ दुकानों पर सरेआम शराब का अवैध कारोबार होता है। दुकान से शराब लेने के बाद अक्सर शराबी नशे में धुत होकर सड़क के बीचों-बीच हुड़दंग मचाते हैं और माहौल को खराब करते हैं। ऐतिहासिक तीर्थ होने की वजह से धर्मनगरी को सरकार की ओर से ड्राई एरिया घोषित किया हुआ, लेकिन फिर भी यहां शराब की कोई कमी नहीं। दुकान पर शराब पीकर सड़क पर ही अक्सर बाबाओं द्वारा हुड़दंग मचाते हैं। यहां से गुजरने वाली महिलाओं को भी उनकी इन हरकतों का शिकार होना पड़ता है। इस सारे मामले से जहां दूसरे दुकानदारों का काम धंधा प्रभावित हो रहा है वहीं तीर्थ पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं से भी खिलवाड़ होता है। एसएचओ छोटू राम का कहना है कि अवैध शराबियों की धरपकड़ को समय समय पर पुलिस अभियान चलाती है। इस पर रोक के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है।