पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनेगी संत बाबा ईशर सिंह की बरसी

धूमधाम से मनेगी संत बाबा ईशर सिंह की बरसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा |डेरा सचखंड ईशर दरबार जुरासी में संत बाबा इशर सिंह की 39वीं बरसी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। डेरा मुखी संत बाबा मान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम संत ईशर सिंह की बरसी के आयोजन पर 15 16 तारीख को डेरे में एक विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इस पावन अवसर पर पूरे भारत वर्ष से श्रद्धालु डेरे में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान बाबा मान सिंह अपने प्रवचनों और कीर्तन के माध्यम से संगत को अपना आशीर्वचन भी देंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगत की ड्यूटियां भी निर्धारित की हैं। डेरा परिसर के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर दुकानें भी सजने लगी हैं। इस मौके पर डेरा परिसर को सजाने का काम भी जारी है। बाबा मान सिंह ने बताया कि हाल ही में जम्मू कश्मीर में आई आपदा के लिए भी डेरे के सहयोग से एक ट्रक खाद्य सामग्री का भिजवाया गया है। इसके साथ-साथ अन्य समाजसेवा में भी डेरा अग्रणी भूमिका निभाता है।