- Hindi News
- हर विधानसभा में एक आदर्श पोलिंग बूथ, चुनावी गतिविधियों की होगी वीडियोग्राफी
हर विधानसभा में एक आदर्श पोलिंग बूथ, चुनावी गतिविधियों की होगी वीडियोग्राफी
पर्यवेक्षक से सीधी बात कर सकेगा वोटर
विधानसभाचुनावों में भारत चुनाव आयोग की तरफ से चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखने और चुनावों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष करवाने के लिए पर्यवेक्षक भी आएंगे। सभी पर्यवेक्षकों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। मीडिया के साथ-साथ आम नागरिक भी चुनावों से संबंधित कोई शिकायत और सूचना पर्यवेक्षक को दे सकेंगे। सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई होगी।
कुरुक्षेत्र | लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी निखिल गजराज।
संवेदनशील बूथों पर होगी सीआरपीएफ की तैनाती
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र
आचारसंहितालगते ही प्रशासन भी चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निखिल गजराज ने अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। कहा कि आदर्श चुनाव आचार सहिंता की उल्लंघना सहन नहीं की जाएगी।
सभी अधिकारियों को सामाजिक दायित्व, सहयोग, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से चुनावों में डयूटी निभानी होगी। इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल से संबंध रखेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नेताओंसे की चर्चा : शनिवारको ही डीसी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। सभी को आदर्श चुनाव आचार सहिंता को लेकर समझाया। उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र की थानेसर, पिहोवा, शाहबाद लाडवा विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाने के कार्य के साथ-साथ चुनावों को शांतिपूर्ण पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख 41 हजार 177 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। सभी बूथों पर ला एंड आर्डर की व्यवस्था के अलावा सभी मुलभूत सुविधा होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श पोलिंग बूथ भी स्थापित किया जाएगा। इस बूथ पर बैठने, पीने का पानी, बिजली, शौचालय, प्रतिक्षाकक्ष, वीडियोग्राफी जैसी सुविधाएं मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के 153 अति संवेदनशील संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान नियुक्त किए जाएंगे।
नामांकनमें देनी होगी हर सूचना : डीसीने कहा कि नामांकन पत्र का कोई भी कालम कोई भी प्रत्याशी खाली नहीं छोड़ेगा। प्रत्याशी संबंधित कालम की सूचना देने के लिए बाध्य होगा। प