- Hindi News
- विस चुनावों को लेकर एसडीएम आज लेंगे बैठक
विस चुनावों को लेकर एसडीएम आज लेंगे बैठक
पिहोवा| एसडीएमधर्मवीर सिंह विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अधिकारियों की बैठक लेंगे। एसडीएम धर्मवीर सिंह ने बताया कि विस चुनावों को शांतिपूर्वक पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे विभिन्न राजनीतिक दलों और दोपहर 12 बजे विस चुनावों के लिए नियुक्त किए उड़नदस्तों और सभी टीमों के अधिकारियों की बैठक होगी।