पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव पर निकलेंगी प्रभातफेरियां

प्रकाशोत्सव पर निकलेंगी प्रभातफेरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा |गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से गुरुद्वारा बाऊली साहिब में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा मुखी संत बाबा महिंद्र सिंह कार सेवा वालों ने बताया कि छह नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 28 सितंबर से छह नवंबर तक 40 दिन प्रभातफेरियां आयोजित की जाएगी। बाबा महिंद्र सिंह ने कहा कि प्रभातफेरियों का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर गुरुबाणी का प्रचार करना और गुरु जी के उपदेशों को साधकों तक पहुंचाना है। पहलीप्रभात फेरी कैथल रोड़ पर कश्मीर सिंह के निवास पर पहुंचेगी।