सीएम का सरस्वती तट पर दौरा कल तीर्थ अटा गंदगी से, सफाई करना भूले
प्रदेशसरकारभले ही सरस्वती तट पर मां सरस्वती महोत्सव मनाने जा रही हो, लेकिन सरस्वती तीर्थ की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। 12 फरवरी को सीएम मनोहर लाल खट्टर सरस्वती पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन सरस्वती तीर्थ के पानी में अभी गंदगी पसरी है।
तीर्थ का पानी काले रंग को हो चुका है और काई गंदगी पानी में तैर रही है। इससे साफ पता चलता है कि सरस्वती के जीर्णोद्धार की तरफ सरकार का कितना ध्यान है। जानकारी के मुताबिक सीएम का कार्यक्रम बहुत समय पहले तय हो चुका था। यदि प्रशासन चाहता तो तीर्थ को खाली करके अच्छे तरीके से सफाई की जा सकती थी, लेकिन आनन-फानन में प्रांची तीर्थ से पानी छोड़ दिया गया। जिसके कारण सालों से नवनिर्मित परियोजना में फैली गंदगी बहकर तीर्थ तक पहुंच गई। इससे श्रद्धालुओं में खासा रोष देखा जा रहा है।
निर्माणके बाद नहीं हुई संभाल : साल2004 में यहां एसडीएम रही वर्तमान करनाल नगर निगम की कमिश्नर सुमेधा कटारिया के प्रयास समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रांची तीर्थ से लेकर मुख्य सरस्वती तीर्थ तक लगभग ढाई किमी. की सरस्वती साइट की खुदाई करके इसके किनारों पर स्टोन पिचिंग की गई थी। उस समय इस साइट के दोनों किनारों पर सैर के लिए पगडंडी, फूल पौधे, रेलिंग बैंच आदि लगाए गए थे। मकसद था कि खुदाई करके तैयार की गई इस परियोजना के जरिए तीर्थ तक ताजा बहता जल पहुंचाया जा सके। कटारिया ने अपने प्रयास से शहर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं और दानियों के सहयोग से करोड़ों रुपया खर्च करके योजना को पूरा करने में अहम रोल अदा किया, लेकिन उनके जाने के बाद इसकी संभाल नहीं हुई और सिर्फ चैत्र चौदस मेले के दौरान ही इसमें पानी छोड़ा गया। देखरेख होने के कारण लोगों ने इस साइट पर कब्जे शुरू कर दिए और यहां के सौंदर्यीकरण को बर्बाद कर दिया। अब रेलिंग टूटी हालत में है। पौधे सूख कर लापता हो गए हैं और बेंच आदि भी यहां नहीं है। इतना ही नहीं योजना पूरी होने के बाद यहां बोटिंग भी शुरू की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद कश्तियां ही यहां से गायब हो गई। तब से लेकर आज तक यह साइट गंदगी से अंटी हुई है। मेले वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान सिर्फ मुख्य तीर्थ पर ही ध्यान दिया जाता है, लेकिन इस बार तो मुख्य तीर्थ पर ही बदहाली है।
सीएमके दौरे की तैयारियां शुरू : 12फरवरी को सीएम सरस्वती तीर्थ के निकट स्थित पार्क में जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे नवनिर्मित लंगर भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अनाज मंडी के शेड नीचे आढ़ती एसोसिएशन द्वारा भी सीएम का अभिनंदन किया जाएगा। प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। कस्बे की सभी सड़कों पर गड्ढ़े भरने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा पैच वर्क किया जा रहा है। सीएम बनने के बाद खट्टर का यहां पहला दौरा है।
शाम को हुई भजन संध्या
महोत्सवके दौरान मां सरस्वती युवा संगठन द्वारा स्थापित पंडाल में मां सरस्वती भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें गायकों द्वारा मां सरस्वती का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में शहर के लोगों ने सांध्य कालीन आरती में भी भाग लिया। इस मौके पर महंत बंसी पुरी, स्वामी उत्तम गिरी, योगेश लक्की, कुलदीप छतरीवाला, आदित्य चक्रपाणि, विनोद शास्त्री, हेमंत शर्मा, राकेश पुरोहित, सुभाष पोलस्त्य, जगदीश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जनस्वास्थ्य मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
जनस्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने सरस्वती तीर्थ के पार्क स्थल पर सरस्वती महोत्सव को लेकर लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सर्राफ ने कहा कि सरकार की तरफ से पहली बार वसंत पंचमी के पर सरस्वती महोत्सव का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान आदि बद्री से लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल आदि जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने सरस्वती तीर्थ पर पूजा अर्चना की। भंडारा कक्ष के लिए ढाई लाख की राशि देने की घोषणा की।
पिहोवा| मांसरस्वती महोत्सव में सरस्वती हेरीटेज विकास बोर्ड वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते जन स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम दास सर्राफ।
पिहोवा| सरस्वतीतीर्थ के जल में फैली गंदगी।