सचिव के तबादले के खिलाफ दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
हरियाणास्टेटइलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सदस्यों ने यूनियन के सर्कल सचिव कृष्ण पाल की बदली करने के विरोध में लगातार दूसरे दिन भी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि चीफ इंजीनियर पंचकूला ने बदले की भावना से सर्कल सचिव की पिहोवा में बदली की है।
सदस्यों ने कहा कि चीफ इंजीनियर पंचकूला ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर क्लर्क की बदली के आदेश दिए। यह साफतौर पर दिखाता है कि चीफ इंजीनियर द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बदली के आदेश रद्द नहीं होंगे। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन पूरे जिले में चलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बलवंत सिंह, विक्रम चौहान, रविंद्र कुमार, अंग्रेज सिंह, प्रेम सिंह, श्यामलाल, मेमचंद, दिनेश कौशिक, कृष्ण कुमार, कीर्ति खोसला, गुरमीत सिंह, धर्मवीर, निर्मल सिंह, जयकरण, कृष्णपाल, बाबूराम, जितेंद्र सिंह और अमरीक सिंह शामिल थे।