पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेगा अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल

समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेगा अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराजकीयअध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर 15 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य को मिलेगा।

संघ के कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जिला अध्यक्ष सतप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में अध्यापक संघ कुरुक्षेत्र इकाई का प्रतिनिधिमंडल 15 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य को मिलेगा। जिसमें ब्लाक जिले के पदाधिकारी अपनी समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाएंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने पर उसी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक को डीडी पावर देने अध्यापिकाओं को बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी लेने से पहले अपने अन्य अवकाश खत्म नहीं करने की मांगें माने जाने पर सरकार का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...