पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू

अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|स्टेट बैंकऑफ पटियाला के नजदीक से पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी पिस्टल सहित काबू किया है। सीआईए पुलिस के कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम अम्बाला रोड पर गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि पास के एक ऑफिस में एक व्यक्ति अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची। मौके से गांव छज्जुपुर के डेरा अजीत सिंह के गुरमेहर सिंह को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह उक्त पिस्तौल कहां से और क्यों लेकर आया था।