- Hindi News
- शिअद ‘अ’ लड़ेगी प्रदेश में 21 सीटों पर चुनाव
शिअद ‘अ’ लड़ेगी प्रदेश में 21 सीटों पर चुनाव
शिरोमणिअकालीदल अमृतसर प्रदेश में सिख बहुल 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के राष्ट्रीय महासचिव जसवंत सिंह मान ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। सेक्टर-10 स्थित एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में करीब 14 प्रतिशत सिख वोटर हैं। लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी ने सिखों को नेतृत्व नहीं दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल प्रदेश में इनेलो सुप्रीमो के साथ पारिवारिक दोस्ती निभा रहे हैं। शिअद असर इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेश प्रभारी प्रोफेसर अजीत सिंह काहलों ने कहा कि इस विस चुनाव में शिअद ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय किया था। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके पक्षपात करते हुए उन्हें नेतृत्व नहीं दिया। ऐसे में शिअद ने प्रदेश में स्वयं चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इस मौके पर बलविंद्र सिंह बाजवा, स्वरूप सिंह, दरबारा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये होंगे शिअद के प्रत्याशी
शिरोमणिअकाली दल अमृतसर के राष्ट्रीय महासचिव जसवंत सिंह मान ने शनिवार को पांच सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें थानेसर विस से गुरचरण सिंह खालसा, पिहोवा से अमरजीत कौर, गुहला-चीका से कृष्ण कुमार सिंह, असंध से गुरजीत सिंह शाहाबाद से ममता सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
कुरुक्षेत्र| शिरोमणि अकाली दल अमृतसर उतारेगी प्रदेश में अपने उम्मीदवार- पत्रकारों से बातचीत करते दल के महासचिव जसवंत सिंह मान।