पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंट शो: स्टूडेंट्स ने बनाया अपनी प्रतिभा का कायल

टैलेंट शो: स्टूडेंट्स ने बनाया अपनी प्रतिभा का कायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरुणायरोडपर स्थित संत ईशर ज्योति डिग्री कॉलेज में टेलेंट शो आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने बड़े बेहतरीन ढंग से अपने अंदर छिपी प्रतिभा को मंच पर बिखेरा।

कार्यक्रम में डेरा ईशर दरबार जरासी से संत बाबा मान सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि सभ्य तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन करना हमारे देश की तहजीब है। जीवन में कुछ पाकर अति उत्साहित हों और कुछ खोकर अधिक निराश हों। क्योंकि उतार चढ़ाव जीवन का नियम है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां जीवन का अभिन्न अंग है जिससे स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त होता है।

सभी को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. सुमन सैनी ने कहा कि काॅलेज में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

पेंटिंगमें भारती डंग प्रथम :भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वृंदा प्रथम, पेंटिंग में बीए फाइनल की भारती डंग, क्विज में अभिषेक, मनप्रीत कौर अमृत, कविता पाठ प्रतियोगिता में शोभा सिंह, गायन में अभिषेक डांस में बीएससी प्रथम की छात्रा दिव्या कपूर ने बाजी मारी। इस मौके पर संत बाबा कश्मीरा सिंह, संत मणि सिंह, बाबा मंजीत सिंह, एमडी हरमोहिंद्र सिंह, प्रिंसिपल गुरनाम सिंह, प्रवीन धमीजा दीपक वधवा सहित स्टॉफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

ईशर ज्योति डिग्री कॉलेज में टेलेंट शो के दौरान डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं।

पिहोवा| ईशर ज्योति डिग्री कॉलेज में टेलेंट शो के दौरान विजेताओं को पुरस्कार देते संस्थापक संत बाबा मान सिंह।