पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन जिले में नहीं भरा किसी ने नामांकन

पहले दिन जिले में नहीं भरा किसी ने नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसचुनावके लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। थानेसर, पिहोवा, लाडवा और शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के पहले दिन किसी भी व्यक्ति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 27 सितंबर तक जारी रहेगा। चारों विधानसभाओं में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सभी बंदोबस्त पहले ही करे हुए हैं।

शनिवार को सुबह 11 बजे नामांकन प्रकिया तो शुरू हो गई। उपमंडल कार्यालयों में अधिकारी शाम तक प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी और एडीसी प्रभजोत सिंह लघु सचिवालय एडीसी कार्यालय में नामांकन पत्र लेने के लिए बैठे।

ऐसे ही थानेसर में एसडीएम विनय प्रताप सिंह, पिहोवा में धर्मवीर तथा शाहबाद में एसडीएम राजीव मेहता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शाम तीन बजे तक नामांकन लेने के लिए बैठे रहे। अब रविवार को छुट्टी होने के कारण 22 सितंबर को नामांकन का कार्य होगा। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों ने श्राद्ध पक्ष के चलते नामांकन नहीं भरा। हालांकि अभी जिले में कांग्रेस भाजपा ने चारों सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित नहीं किए हैं।

कुरुक्षेत्र |विस चुनाव में प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कसी हुई है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय में डिस्पले बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिले में जिला सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा गांवों में जागरुकता के लिए वीडियो वैन भी चलाई जा रही है। स्वीप के नोडल अधिकारी और एडीसी प्रभजोत की अगुवाई में स्वीप अभियान भी चलाया हुआ है। शनिवार को वीडियो वैन द्वारा गांव मिर्जापुर, गढ़ी रोड़ान, इंदबड़ी, मुंडा खेड़ा ज्योतिसर, लौहार माजरा, कमोदा, खानपुर, बारवा और कैंथला खुर्द पहुंची।

विस चुनाव में नामांकन को तैयार दिखा जिला प्रशासन- लेकिन पहले दिन नहीं पहुंचा कोई उम्मीदवार, इस दौरान थानेसर नामांकन केंद्र में उम्मीदवार के इंतजार में बैठे अधिकारी।