पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खर्च का मिलान सही नहीं हुआ तो नपेंगे प्रत्याशी

खर्च का मिलान सही नहीं हुआ तो नपेंगे प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा |निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम धर्मवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के पाई पाई का हिसाब शैडो आब्जर्वर रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इस रजिस्टर में दर्ज खर्चों का मिलान प्रत्याशी द्वारा लगाए गए खर्च रजिस्टर से किया जाएगा। इन दोनों रजिस्टर के खर्चों में फर्क आने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम सिंह ने बताया कि इलेक्शन एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग कमेटियों से संबंधित अधिकारियों को प्रत्याशियों के खर्चों का हिसाब किताब रखने और गलत तरीके से पैसा खर्च करने से संबंधित मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को एक्सपेंडेचर और आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।