- Hindi News
- मोदी का अमेरिका सबसे बड़ा स्वागती : पोखरियाल
मोदी का अमेरिका सबसे बड़ा स्वागती : पोखरियाल
पिहोवा|उत्तराखंड केपूर्व सीएम रमेश निशंक पोखरियाल ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसके प्रधानमंत्री ने आंख दिखाने वाले पाकिस्तान को चुप करवा दिया। वरना इससे पहले प्रधानमंत्री अपनी कमजोरी छिपाने के लिए दुनिया के सामने भारत के कमजोर होने का दुखड़ा रोते फिरते थे। मोदी के डर से पाकिस्तान को वहां की जेलों में सड़ रहे भारतीयों को छोड़ना पड़ा। पोखरियाल गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा का नामांकन पर्चा भरवाने पिहोवा पहुंचे थे। नई अनाजमंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पोखरियाल ने कहा कि ये वही अमेरिका है जो कहता था कि हम मोदी को वीजा नहीं देंगे और आज मोदी के स्वागत की तैयारियां करने में अमेरिका सबसे आगे है। अब देश का खूंटा मजबूत हो गया। अब प्रदेश की बारी है। इसलिए गिले शिकवे भुलाकर कार्यकर्ता दिल से जुट जाएं।