- Hindi News
- 113.22 लाख रुपए की चल संपत्ति के मालिक सुधा
113.22 लाख रुपए की चल संपत्ति के मालिक सुधा
कुरुक्षेत्र|थानेसर विधानसभाक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुभाष सुधा के पास 113.22 लाख रुपए की संपत्ति है। इसमें एलआईसी पॉलिसी की वेल्यू 6.16 लाख, ब्रांड्स में निवेश 98 हजार, एक्सिस बैंक बचत खाते में 12 हजार रुपए आदि हैं। आठ लाख 10 हजार के जेवर हैं। उनकी प|ी उमा सुधा के नाम 69.79 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास स्विफ्ट कार, 21 लाख 60 हजार के जेवर भी हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी की उमा सुधा की अचल संपत्ति की कीमत 205 लाख तो सुभाष के पास 175 लाख की अचल संपत्ति है। 17.50 लाख रुपए बैंक की देनदारी है।