पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधा शर्मा समेत आठ ने भरा नामांकन

सुधा-शर्मा समेत आठ ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|विधानसभा मेंनामांकन के छठे दिन भाजपा के सुभाष सुधा ने थानेसर से अपना नामांकन भरा। वहीं पिहोवा से जयभगवान शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। पिहोवा, लाडवा थानेसर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा। अब नामांकन के दो दिन और शेष बचे हैं। एडीसी कार्यालय में बनाए नामांकन कक्ष में आजाद उम्मीदवार रामधारी, सीपीआई (मार्कसिस्ट) पार्टी के भीम सिंह सैनी ने नामांकन भरा। वहीं थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम कोर्ट में बनाए गए नामांकन कक्ष में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विनय प्रताप सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पत्र लेने के बाद एसडीएम विनय प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा को चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करने की शपथ भी दिलाई। पिहोवा में भाजपा प्रत्याशी जय भगवान शर्मा डीडी और उनके बेटे रूबल शर्मा ने बीजेपी के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में एसडीएम धर्मवीर सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस विधानसभा क्षेत्र से 24 सितंबर को सारसा निवासी राजकुमार ने एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

कुरुक्षेत्र. थीम पार्क में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए ऊमा सुधा और मुकंद लाल अरोड़ा।