हजकां ने दिया बाबा को दूसरा मौका
पिहोवा|हजकां नेपिहोवा से अपने जिलाध्यक्ष बाबा बलदेव सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले बाबा दो बार पिहोवा से चुनाव लड़ चुके हैं। पहला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था। जबकि पिछले विस चुनाव में हजकां से उतरे थे। सिंह पूर्व सीएम भजन लाल द्वारा हरियाणा जनहित कांग्रेस के गठन के बाद ही कांग्रेस छोड़ शामिल हुए थे। 2009 में हजकां की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन तब वे छह हजार 24 वोट लेकर पांचवें स्थान पर रहे थे।