पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो की सरकार में सीएम होंगे ओमप्रकाश चौटाला : संधू

इनेलो की सरकार में सीएम होंगे ओमप्रकाश चौटाला : संधू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|इनेलो प्रत्याशीजसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि यदि इनेलो के सत्ता में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के सीएम बनेंगे। कहा कि राजनीतिक साजिश के चलते दूसरे दलों के अपराध करने वाले लोग चुनाव लड़ रहे हैं और लोगों के घरों में चूल्हा जलाकर रोटी देने वाले चौटाला जेल में हैं। संधू अनाजमंडी में व्यापारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए कुआं खोदता है उस खुद गड्ढे में गिरता है। इसका प्रमाण 19 अक्टूबर की मतगणना के बाद देखने को मिलेगा। जब साजिश रचने वालों को छिपने की जगह भी नहीं मिलेगी। इस मौके पर मदन मित्तल, विनोद मित्तल, प्रवीन मित्तल, रूबल मित्तल, नंदलाल सिंगला, साहिल मित्तल, दविंद्र सिंगला आदि गांव बचकी में आयोजित कार्यक्रम में जगतार सिंह, गुरचरण सिंह कंबोज, परमदीप सिंह, पूर्ण सिंह, डॉ. सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सतनाम सिंह कम्बोज, हरदयाल सिंह कम्बोज, जसपाल सिंह कम्बोज, तरलोक सिंह, कश्मीर सिंह बेगूवालिया, सुखविंद्र सिंह, संतोष सिंह, सुरत सिंह, कर्म सिंह हरिजन, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, भगवंत सिंह, चरण सिंह, मलकीत सिंह चेयरमैन और जोगिंद्र सिंह मौजूद थे।