पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिस्पर्धा में मानव भूल गया सेवा सिमरन जीवन का ध्येय : सतपाल

प्रतिस्पर्धा में मानव भूल गया सेवा सिमरन जीवन का ध्येय : सतपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतगुरु ही दिखाता है सच्चा मार्ग : अमरजीत

गुरुगोबिंदसिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी शबद कीर्तन करते हुए गुरु नानक कॉलोनी में गुरविंद्र खिल्लन के निवास पर पहुंची। खिल्लन परिवार की ओर से निशान साहिब का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में गायक जसवंत सिंह मुख्तयार सिंह ने जित्थे जाए बहे मेरा सतगुरु सो थान सुहावा राम राजे शब्द से संगत को निहाल किया।

रागी बलविंद्र सिंह ने राम नाम गुण गाए लै मीता शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा के गुण गाने से यम का भय खत्म हो जाता है और प्रभु सिमरन से लोक परलोक में मनुष्य को सम्मान मिलता है। जत्थेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया ने संगत से रूबरू होते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ में मानव अपने जीवन का ध्येय भूल चुका है। उसे यह ज्ञान नहीं रहा कि प्रभु ने उसे किस कार्य के लिए पृथ्वी पर भेजा है। उन्होंने कहा कि सेवा परोपकार मानव के जीवन का ध्येय है। प्रभातफेरी के सुबह उठकर गुरू का सिमरन करने से मोह माया मानसिक तनाव से मुक्ति मिलकर आनंद की प्राप्ति होती है।

सरूप सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि पर कविता सुनाई। शनिवार को प्रभातफेरी गुरु नानक कॉलोनी में सुखदेव सिंह मेहता के निवास पर पहुंचेगी। इस मौके पर दलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, जत्थेदार सतपाल सिंह, विकास राणा, जसबीर जस्सी, बहादुर सिंह, सुखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, संदीप सिंह, गुरप्रीत हांजरा, सतनाम सिंह, लखबीर सिंह, राहुल खिल्लन, जगजीत सिंह, मंगा खिल्लन पूर्ण चंद खिल्लन सहित संगत मौजूद रही।

पिहोवा| गुरूनानककॉलोनी में गुरविंद्र खिल्लन के निवास पर प्रभातफेरी में भाग लेती संगत।

शाहाबाद| निरंकारीमिशन शाहाबाद के महिला विंग द्वारा मोहल्ला माजरी में देवी दयाल गुलाटी के निवास स्थान पर सत्संग हुआ। इसमें महिला प्रचारक अमरजीत कौर ने कहा कि सतगुरु ही जीने का सच्चा मार्ग दिखा सकता है इसलिए हमें सतगुरु की शरण में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सब कुरीतियों को छोड़कर केवल भगवान में ही अपना चित लगाना चाहिए। सत्संग में महिलाओं ने मेरे रोम रोम में बसे भगवान, मेरा सतगुरु सबसे नियारा जैसे भजन सुनाकर संगत को भाव विभोर किया। इस अवसर पर पूजा गुलाटी, किरण, ऊषा, गीता, रजनी, देव गुलाटी, देवेंद्र, योगेश, अविनाश, गुलशन, विकास