पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइक्लिंग में आशु ने जीता सोना

साइक्लिंग में आशु ने जीता सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदिवसीयप्रदेश स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्यातिथि राज्य साइक्लिंग संघ के उपप्रधान हरबंस सिंह थे। प्रतियोगिता पिहोवा रोड पर राज पैलेस से लेकर ज्योतिसर पुलिस चौकी तक हुई। 10 किलोमीटर लड़कियों की व्यक्तिगत रेस में कुरुक्षेत्र की आशु शर्मा ने स्वर्ण, करनाल की प्रभजोत कौर ने रजत और भिवानी की पूजा रानी ने कांस्य पदक जीता। साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर अंकुर सेठी, पुरुषोत्तम सिंह, राजेंद्र कुमार, उजागर सिंह, सतीश मित्तल, विरेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, उमेश मदान, कोच कुलदीप सिंह, हरबंस कौर और सुरेंद्र कौर मौजूद थे।

ज्योतिसर| राज्यस्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।