दुष्कर्म के दोषियों को 10 साल कैद
फैसला
कोर्टनेनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को 10 साल की सजा सुनाई है। थाना पिहोवा पुलिस ने 14 अक्टूबर 2013 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में शिकायत के आधार पर सोनू निवासी अरुणाय और शांति देवी और एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था। यह मामला एएसजे पूनम सुनेजा की अदालत में विचाराधीन था। उप न्यायवादी कस्तूरी लाल ने बताया कि सुनवाई के बाद सोनू और शांति देवी को दोषी पाया गया। इस कारण दोनों को 10-10 साल की कैद की सजा और 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी किया गया है। उधर, तीसरा आरोपी जो नाबालिग है के मामले में सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।