पेहोवा। विस चुनाव में चारों विस सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दो केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। थानेसर लाडवा विस क्षेत्र के लिए सामान्य आब्जर्वर श्रीकांता परुस्टी दो घंटे सायं 4 से 6 बजे तक उपायुक्त कार्यालय और पिहोवा शाहाबाद विस क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक वी राठीसन सर्कट हाउस मेें बैठेंगे।
इन विस क्षेत्रों का कोई भी मतदाता या व्यक्ति चुनावों से संबंधित कोई भी शिकायत केंद्रीय पर्यवेक्षक श्रीकांता पुरुस्टी के
मोबाइल नंबर 094681-89568 और केंद्रीय पर्यवेक्षक वी राठीसन के मोबाइल 094681-89587 पर भी कर सकता है।