पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर बूथ पर औसतन दो पुलिस कर्मी

हर बूथ पर औसतन दो पुलिस कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> 1378 पुलिस पर होगा सुरक्षा का जिम्मा, 750 होमगार्ड के जवान

> 3 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी होंगी तैनात

कुरुक्षेत्र|विस चुनावमें जिले के 649 बूथों पर औसतन दो सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां पहुंचेंगी। साढ़े 1300 पुलिस अधिकारी जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा होगा। एसपी अश्विनी शैणवी ने बताया कि थानेसर, पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 58 सेक्टरों में पेट्रोलिंग पार्टी तैनात है। चार डीएसपी और एएसपी की अगुवाई में उड़नदस्ते पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा चार इंस्पेक्टर की पेट्रोलिंग पार्टी भी निगरानी रखे हुए है। चुनावों में 13 इंस्पेक्टर सहित कुल 1378 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। बूथों पर 750 होमगार्ड के जवान भी नियुक्त होंगे। एसपी ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के 67 अति संवेदनशील और 84 संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। 29 सितंबर को देर सायं तक पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी पहुंच जाएगी। दो कंपनी 6 अक्टूबर को पहुंचेंगी। एक कंपनी में करीब 100 जवान होंगे।

चारपिस्तौल को लिया कब्जे में : पुलिसअधीक्षक अश्विनी शैणवी ने कहा कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी और विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने चार पिस्तौल अलग अलग जगहों से बरामद की। वहीं शराब की दो हजार बोतल, एक किलो अफीम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से एसएसटी टीम ने 10 लाख 10 हजार रुपए की नकद राशि भी बरामद की है।