- Hindi News
- आत्मा से परमात्मा का मिलन कराता है संगीत : अनमोल
आत्मा से परमात्मा का मिलन कराता है संगीत : अनमोल
संगीतआत्माका परमात्मा से मिलन है। मेरी रूह में संगीत बसता है। अपनी रूह की आवाज से पंजाबी और हरियाणा की सभ्यता को गीतों के माध्यम दुनिया तक पहुंचाने के लिए मैं एक प्रयास कर रहा हूं। ताकि अपनी संस्कृति को जीवित रख सकूं।
यह कहना है पंजाब के उभरते गायक रेशम सिंह अनमोल का। रेशम अपनी नई म्यूजिक एलबम एडिक्शन 172 की लांचिंग के मौके पर पिहोवा पहुंचे थे। डीएवी कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा प्रो. अजय मोहन ने एडिक्शन 172 को लांच किया। इस मौके पर प्रिंसिपल झा ने कहा कि अनमोल उनका शिष्य रहा है। पंजाब की मिट्टी की महक को गीतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम करके अनमोल हमारी प्राचीन सभ्यता को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं। अनमोल ने कहा कि टी सीरीज द्वारा रिलीज की गई इस सीडी में कुल आठ गीत हैं। एलबम की वीडियो सीडी भी जारी की गई है। जिसकी शूटिंग इंग्लैंड, मुंबई और पंजाब में की गई है। अंबाला के गांव नकटपुर के रहने वाले अनमोल बचपन से संगीत के शौकीन हैं। उनकी कई म्यूजिक एलबम मार्केट में धूम मचा चुकी हैं। इससे पहले उनके गीत जिन्नी तेरी कॉलेज दी फीस सोणिये और तेरी लाल परांदी हाण दिए, जट्ट बन्नी फिरे ट्रैक्टर ते खूब हिट रहे। हरियाणवी फॉक गायकी में केयू की ओर से भी रेशम को बेस्ट फॉक हरियाणवी और पंजाबी गायक के अवार्ड से नवाजा जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से भी रेशम सिंह को 2012 में बेस्ट फॉक सिंगर का अवार्ड दिया गया था।
पिहोवा|डीएवी कॉलेज में पंजाबी एलबम एडिक्शन 172 की लांचिंग के मौके पर छात्रों को गीत सुनाते पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल।