पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभातफेरी में निशान साहिब पर चढ़ाएं फूल

प्रभातफेरी में निशान साहिब पर चढ़ाएं फूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|गुरुद्वारा बाउलीसाहिब की ओर से गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभातफेरी शब्द कीर्तन करते हुए गुरुनानक कॉलोनी में राम सिंह के निवास पर पहुंची। आयोजक परिवार की ओर से निशान साहिब पर फूलमालाएं चढ़ाकर कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। कथावाचक कंवलजीत सिंह ने गुरुबाणी कथा करते हुए कहा कि सेवा करना बड़ा ही कठिन कार्य है। जो व्यक्ति प्रभु-सेवा, गुरु सेवा करता है उसे मनवांछित फल प्राप्त होते हैं। रागी बलविंद्र सिंह और भूपिंद्र सिंह ने गुरुबाणी का कीर्तन किया। बुधवार को प्रभातफेरी गुहला रोड पर दीदार सिंह के निवास पर पहुंचेगी। इस अवसर पर मलकीत सिंह, निर्मल वोहरा, जत्थेदार सतपाल सिंह, राहुल खिल्लन, गुरिंद्रजीत चीमा, बहादुर सिंह, मुख्तयार सिंह, जितेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, जसवंत सिंह और जसबीर जस्सी मौजूद थीं।