पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलीं एसडीएम अतिक्रमण हटाओ, वरना होगी कार्रवाई

बोलीं एसडीएम- अतिक्रमण हटाओ, वरना होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यों की गुणवत्ता से नहीं समझौता

शिक्षा पर फाेकस करें शिक्षक

एसडीएमडॉ.किरण सिंह ने कहा कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य चौक गुरुद्वारा रोड सहित कई मुख्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सबसे पहले और सफाई व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा, जिसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। समय रहते दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। इस अतिक्रमण के कारण आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को साथ लेकर शहर के मुख्य मार्गों आदि जगहों का मुआयना भी किया जाएगा। गलियों मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।

मुख्य मार्ग की लाइट व्यवस्था को ठीक कराने का काम शुरू किया है। सभी वार्डों के पार्षद भी अपने अपने वार्ड में समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर निवारण करने का प्रयास करेंगे। जब तक सभी अधिकारी, संस्थाएं, पार्षद आमजन आपसी तालमेल के साथ काम नहीं करेंगे, तब तक किसी भी योजना को अंजाम नहीं दिया जा सकेगा। शहर के मुख्य बाजारों, गुरुद्वारा रोड, सरस्वती तीर्थ रोड, पिहोवा चौक आदि जगहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले शुरू होगी।

एसडीएम ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं या शुरू किए जाने हैं, उन विकास कार्यों की निर्माण सामग्री में अच्छी गुणवत्ता की ही सामग्री का प्रयोग करना होगा। जो भी अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। इतना ही नहीं, अधिकारी को निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य भी पूरा करना होगा।

एसडीएम डा. किरण सिंह ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के सभी राजकीय स्कूलों में शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान फोकस करें। समय पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की प्रतिभा ने निखार सके। स्कूल के प्रिंसिपल स्कूलों में अनुशासन कायम रखेंगे।