पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने दी धनीरामपुरा में 8 लाख की ग्रांट

सांसद ने दी धनीरामपुरा में 8 लाख की ग्रांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|सांसद राजकुमारसैनी ने हलका पिहोवा के गांव धनीरामपुरा में गलियों के निर्माण कार्यों के लिए करीब आठ लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की है। सांसद राजकुमार सैनी ने गत दिवस हलका पिहोवा में गांव का दौरा किया था। इस दौरान गांव धनीरामपुरा में भी एक जनसभा को संबोधित किया गया।

गांव के लोगों ने जनसभा में कई गलियों के निर्माण कार्यों को पूरा करने की मांग रखी थी। इस मांग के आधार पर सांसद राजकुमार सैनी ने तीन गलियों का निर्माण कार्य करने के लिए करीब आठ लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। सांसद की इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान डीडी, रामधारी शर्मा, मदन लाल दुआ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।