पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमन थप्पा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए बच्चों ने की प्रार्थना

हनुमन थप्पा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए बच्चों ने की प्रार्थना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा | देशकी सुरक्षा के लिए सियाचिन की बर्फीली पहाडिय़ों की बर्फ से जिंदा निकले सिपाही हनुमन थप्पा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए बाबा श्रवणनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बच्चों ने दीप जलाकर थाप्पा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। स्कूल के प्रिंसिपल संजय खरबंदा ने कहा कि हहनुमन थप्पा जैसे सच्चे देश प्रहरियों की बदौलत आज सवा करोड़ हिंदुस्तानी अमन से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि घर का कोई व्यक्ति एक दिन के लिए बाहर चला जाए तो बहुत से जरूरी काम अटक जाते हैं। लेकिन देश के सैनिक अपने बच्चों और अपने परिवार को अकेला छोड़कर हमारी हिफाजत के लिए सूखे रेगिस्तान से बर्फीली चोटियों पर मुसीबतें झेलते हैं। इसलिए हर देशवासी की जिम्मेदारी बनती है कि सैनिकों के परिवारों का ख्याल रखें और जरूरत के समय अपने परिवार की तरह उनके परिवार की मदद करें। उन्होंने कहा कि जब तक थापा स्वस्थ नहीं होते, पूजा प्रार्थना का क्रम इसी तरह चलेगा। उधर, संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में भी महंत वासुदेव गिरी भूषण गौतम द्वारा थप्पा के स्वास्थ्य के लिए पूजा की गई। इस मौके पर अध्यापक सूर्यकांत, नित्यानंद शास्त्री, नरेश कुमार, चंद्रभान, मंजू शर्मा, सुरेश कुमार, मोनिका अरोड़ा, किरण चक्रपाणि, बृजलाल, शिखा, हेमा मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...