- Hindi News
- महिला पार्षद के पति ने इलेक्ट्रिशियन को पीटा
महिला पार्षद के पति ने इलेक्ट्रिशियन को पीटा
मारपीट में जख्मी हुए इलेक्ट्रिशियन को देख भड़की कर्मचारी यूनियन
पिहोवा| गुरुवारको नगरपालिका कार्यालय में खूब हंगामा हुआ। एक महिला पार्षद के पति ने अपने साथियों सहित घुसकर पालिका कार्यालय में घुस एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। मारपीट में बुरी तरह जख्मी हुए इलेक्ट्रिशियन को अस्पताल ले जाया गया। साथी कर्मचारी पर ड्यूटी के समय हुए हमले से कर्मचारियों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में सभी कर्मचारी काम बंद करके हड़ताल पर चले गए। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिका सचिव निर्मल प्रकाश को भी पूरे मामले की शिकायत की है। बाद में यूनियन ने जख्मी कर्मचारी की ओर से पुलिस में शिकायत की गई। पाला राम ने बताया कि वह पालिका में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। गुरुवार को वह स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने के लिए शहर में काम कर रहा था। इस बीच वार्ड नंबर एक की महिला पार्षद का पति वहां पहुंचा और उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगा। तब कहासुनी के बाद वह पालिका कार्यालय में गया। अधिकारियों अन्य पार्षदों को पूरी बात बताई।
बैठकके दौरान किया हमला : आरोपलगाया कि जिस पर पार्षदों ने मामला सुलझाने के लिए पालिका कक्ष में ही एक बैठक बुला ली। अंदर बैठक चल ही रही थी कि पार्षद का पति अपने साथियों सहित पालिका में ही घुस आया और उस पर हमला बोल दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव करके इलेक्ट्रिशियन को छुड़ाया। मारपीट में इलेक्ट्रिशियन की आंख के नीचे कई जगह पर चोटें आई। जिन्हें देख कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
न्यायनहीं मिला तो आंदोलन : यूनियनके प्रधान जयभगवान ने कहा कि पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी पर हमला करना सहन नहीं किया जाएगा। पूरी यूनियन इसके विरोध में है और इलेक्ट्रिशियन के साथ है। वहीं पार्षद के पति का पक्ष जानने के लिए देर सायं तक उससे फोन पर करने की कोशिश की गई। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
पिहोवा | इलेक्ट्रिशियन पाला राम हमले के बाद चोट दिखाते हुए।