- Hindi News
- टैलेंट शो क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
टैलेंट शो-क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पिहोवा |डीएवी कॉलेज में टैलेंट शो के दौरान क्विज प्रतियोगिता की गई। प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सामान्य ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। ज्ञान एक ऐसी चीज है जिसे अपनी मर्जी से तो दूसरों के साथ बांटा जा सकता है। लेकिन उसे कोई छीन नहीं सकता। इसलिए जिज्ञासू बनें और अपने आसपास हो रही हर तरह की गतिविधियों की जानकारी रखें। प्रो. अजय मोहन ने बताया प्रतियोगिता रोमांचक रही। जहां छात्रों ने तीखे प्रश्नों के उत्तर दिए तो वहीं उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला। परिणाम में विक्रम, सुखचैन रिपन प्रथम, आदर्श, आशीष संदीप दूसरे सुनील, विलियम सुखराम तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. गुरप्रीत कौर और डॉ. मनोज कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
डीएवी कॉलेज में टेलेंट शो के दौरान क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र