पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरंकारी भवन में लगाया रक्तदान शिविर

निरंकारी भवन में लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा |संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र रोड स्थित निरंकारी भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 151 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम धर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान देश की सबसे बड़ी जरूरत है। जरूरत के समय खून मिलने से आए दिन सैकड़ों लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी ट्रस्ट सही मायनों में सेवा और सदभावना के मिशन को लेकर चल रहा है। निरंकारी मुखी मेहर सिंह ने कहा मिशन द्वारा समय-समय पर समाजसेवा के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान कैंप के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाए जाते हैं, जिसमें सदस्य बढ़ चढ़कर सहयोग करते हैं। मौके पर मुखी मेहर सिंह, पालिका उपप्रधान कंवर अमृतपाल, अशोक सिंगला, गुरचरण सिंह, गुरदयाल संधू, पूर्ण सिंह, डीपी दस्तूर, रामसिंह जांगड़ा, जसपाल उदासी, तेजपाल, रामपाल, ईश्वर सिंह, दिलबाग गुराया और हुसनपाल कश्यप उपस्थित थे।