- Hindi News
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया विरोध
पिहोवा| भाजपाद्वारा जयभगवान शर्मा डीडी को पिहोवा से प्रत्याशी घोषित करने के बाद समीकरणों में बदलाव गया है। बाहरी प्रत्याशी के विरोध को लेकर रविवार को टिकट से वंचित रहे लोगों की गुपचुप बैठकों का दौर जारी रहा। जिनमें पार्टी विरोधी स्वर मुखर होते दिखे। रविवार को जब भाजपा प्रत्याशी पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर माथा टेककर ब्राह्मण समाज के पास आए तो उनके साथ भाजपा का कोई भी स्थानीय नेता नजर नहीं आया। केवल सांसद राजकुमार सैनी के समधी सुखबीर सैनी ही मौके पर नजर आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अब एक बड़े भीतरघात का शिकार हो सकती है। उधर ज्योतिसर में पिहोवा हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संजीव कमोदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि पिहोवा से पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, रणधीर गुर्जर, जसमेर श्योकंद, भारत भूषण भारती, गुरिंद्रजीत नत और राजेंद्र बाखली सहित कई नेता टिकट की कतार में थे। ऐसे में टिकट से वंचित रहने वाले नेता बगावत कर सकते हैं।