पिहोवा नगरपालिका की होगी नई वार्डबंदी
नगरपालिकाकेतहत वार्डों की नए सिरे से वार्डबंदी होगी। इसकी अधिसूचना स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी की है।
पालिका सचिव निर्मल प्रकाश कौशिक ने बताया कि अधिसूचना की प्रति एसडीएम कार्यालय में लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। यदि कोई व्यक्ति शहर की नई वार्डबंदी की रूपरेखा को देखना चाहता है तो वह एसडीएम कार्यालय से जानकारी सकता है। यदि नई वार्डबंदी को लेकर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिन की अवधि के दौरान अपनी आपत्ति डीसी कार्यालय में दर्ज करा सकता है।
पर रहेंगे 17 वार्ड ही
उन्होंनेबताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव एसएन राय के निर्देशानुसार पिहोवा नगरपालिका की प्रस्तावित अधि सूचना पत्र क्रमांक नं. 18/233/2014-3क जारी की है। इसके तहत पिहोवा नगरपालिका में 17 वार्ड ही रखे गए हैं। जिनमें से वार्ड नंबर दो और आठ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। आठ नंबर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 13 और 15 पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर एक, सात, नौ 11 और 17 को महिलाओं को आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर तीन, चार, पांच, छह, 10, 12, 14, 16 को सामान्य वर्ग में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस वार्ड बंदी बारे अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।