विधायक सुभाष सुधा की माता का निधन
कुरुक्षेत्र|थानेसर केविधायक सुभाष सुधा की माता करतार देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। करीब 98 वर्षीय करतार देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। शाम को गमगीन माहौल में उनका गांधीनगर स्थित शामघाट में अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर, पिहोवा के इनेलो विधायक जसविंद्र सिंह संधू, समालखा से रविंद्र मच्छरौली, रादौर के विधायक शामसिंह राणा, पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, केयू रजिस्ट्रार डॉ.केसी रल्हन, पूर्व वीसी एमएल रंगा, एसपी सिमरदीप सिंह, एडीसी प्रभजोत सिंह, भाजपा नेता धर्मबीर मिर्जापुर, गुरदयाल सनहेड़ी, पवन चौधरी, पार्षद सुरेंद्र छिंदा, दरबारा सिंह, गुरदयाल काजल, शुगलचंद, आशीष सभ्रवाल, रामरतन गुज्जर, प्रदीप झांब, चरणजीत, कालूराम, अनिल भुक्कल आदि समेत कई लोगों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया।