- Hindi News
- त्रिवेणी आईटीआई में हुआ छात्र मिलन समारोह
त्रिवेणी आईटीआई में हुआ छात्र मिलन समारोह
पिहोवा |गांव मोरथली के निकट गुहला रोड पर स्थित त्रिवेणी आईटीआई में त्रिवेणी फाउंडेशन की ओर से छात्र प्रबंधक समिति का मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर होनहार छात्रों को त्रिवेणी फाउंडेशन के चेयरमैन और कैथल के सिविल सर्जन डॉ. एसएन सिगंला और पार्षद नरेंद्र पुरी ने सम्मानित किया। डॉ. सिंगला ने कहा कि आईटीआई में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों को सरकारी या प्राइवेट नौकरी पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस मौके पर रामफल ककराली, विनोद पुरी, सुरेश गुप्ता, वरुण अत्री, कमल गुप्ता, अमरजीत तलवार, नीपू पुरी और स्टॉफ उपस्थित थे।
पिहोवा | त्रिवेणी आईटीआई में आयोजित समारोह में छात्रों को सम्मानित मुख्यातिथि डॉ. एसएन सिंगला नरेंद्र पुरी।