डीएवी के खिलाड़ी खो खो कैंप में चुने गए
पिहोवा |डीएवी कॉलेज के दो खिलाड़ियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खो खो टीम के कोचिंग कैंप के लिए चुना गया है। प्रिंसिपल डॉ. केडी झा ने कैंप के लिए चुने गए बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों मनीष और अंकित को बधाई दी। कहा कि उन्होंने कॉलेज का नाम चमकाया है। प्रो. बल सिंह लोकेश के कुशल मार्ग दर्शन में इससे पहले भी कॉलेज के कई विद्यार्थी विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस कैंप के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कानपुर में भाग लेगी।