पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड टेस्ट में पहुंचे महज 39 आवेदक

स्पीड टेस्ट में पहुंचे महज 39 आवेदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|खेल एवंयुवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित स्पीड प्रतियोगिता के दूसरे चरण में कम आवेदकों के पहुंचने से ब्रेक लग गई। सोमवार को विभाग ने पिहोवा, इस्माइलाबाद और लाडवा के आवेदकों को टेस्ट के लिए बुलाया था, जिसमें इन तीनों जगहों से महज 39 आवेदक ही पहुंचे। पिहोवा ब्लॉक के 25 और लाडवा ब्लॉक के 14 आवेदक शामिल थे। इससे साफ है कि खेल विभाग स्पीड टेस्ट को लेकर कितना गंभीर है। कई आवेदकों ने बताया कि उन्हें सुबह ही अखबार पढ़कर जानकारी मिली कि स्पीड का टेस्ट है। जिसके बाद वे द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचे हैं।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचे आवेदकों ने 300 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, खड़े खड़े कूदना, मेडिसन बॉल, शटल दौड़, फारवर्ड बैंड और 800 मीटर की दौड़ लगाई। जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को थानेसर और 11 फरवरी को बाबैन शाहाबाद के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बाकी बचे आवेदकों के टेस्ट 12 फरवरी को होंगे।

दोबारामिलेगा मौका

जिलाखेल अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि किसी कारण स्पीड टेस्ट में हिस्सा लेने से रह गए आवेदकों को 12 फरवरी को मौका दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र| स्पीडटेस्ट के दौरान गोला फेंकती प्रतिभागी।