- Hindi News
- राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन 14 फरवरी को होगा
राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन 14 फरवरी को होगा
पिहोवा| उपमंडलविधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बैंक से संबंधित मामलों का मौके पर समाधान करने के लिए 14 फरवरी को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विवेक यादव ने बताया कि अब हर माह कोर्ट परिसर में अदालत का आयोजन किया जाना है। 14 फरवरी को बैंक संबंधी मामलों, एनआई एक्ट 138 का निपटान के लिए कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।