- Hindi News
- ट्यूबवेल से तार चोरी करने का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
ट्यूबवेल से तार चोरी करने का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र| पुलिसने गांव बाखली में एक ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोप में गांव भौर सैयदां वासी एक युवक को पकड़ा है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा तार भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना पिहोवा में बाखली वासी सूरजमल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उसके ट्यूबवेल से हजारों रुपए की केबल चोरी कर ली। मामले में जांच के बाद थाना पिहोवा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव भौर सैयदां वासी विष्णु के तौर पर हुई। पुलिस मामले में पिहोवा वासी नरेश कुमार लीला राम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।