पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुनानक कॉलोनी में संगत ने किया प्रभातफेरी का स्वागत

गुरुनानक कॉलोनी में संगत ने किया प्रभातफेरी का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|गुरु गोबिंदसिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी गुरुनानक कॉलोनी में सुखदेव सिंह मेहता के निवास पर पहुंची।

आयोजक परिवार ने निशान साहिब पर फूल मालाएं चढ़ाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया। कंवलजीत सिंह ने संगत को इतिहास से अवगत कराते हुए बताया कि गुरु गोबिंद सिंह का जब पटना की धरती पर प्रकाश हुआ तब घडाम के रहने वाले मुसलमान फकीर पीर भीखम शाह ने पूर्व की तरफ सिर झुकाकर नमाज अदा की। इस मौके पर कुलदीप मुलतानी, गुरिंद्रजीत नत, बलविंद्र सिंह, निशान सिंह, मंदीप सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह और मुख्तयार सिंह मौजूद थे।

पिहोवा| गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभातफेरी में कीर्तन करता रागी जत्था।