पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना के आरोपी चालक पर केस दर्ज

दुर्घटना के आरोपी चालक पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजगतिलापरवाही से ट्रैक्टर द्वारा दुर्घटना करने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में स्योंसर निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह 12 दिसंबर को अपने चचेरे भाई रमेश को मिलने सैन संस पेपर मिल में आया था। उनसे मिलने के बाद वह जैसे ही अपने घर वापस जा रहा था तो गांव मलकाना परी वासी अंग्रेज सिंह ने अपने ट्रैक्टर से उनके दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।

राहगीरों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।