पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में नहीं रहेगा बेरोजगार युवा : बेदी

प्रदेश में नहीं रहेगा बेरोजगार युवा : बेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकएवंअधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार एक साल के बाद किसी भी नौजवान को बेरोजगार नहीं रहने देगी। सरकार योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी। भाजपा सरकार के आते ही महंगाई कम हो गई है।

सरकार हर व्यक्ति को रोटी-कपड़ा और मकान की सुविधा मुहैया कराएगी। राज्य मंत्री रविवार को गांव अरुणाय में वाल्मीकि सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस सम्मान समारोह में वाल्मीकि सभा की ओर से जोगेंद्र पाल, जसमेर, श्रीचंद, अर्जुन दास, बलबीर, राजू छोटू राम आदि लोगों ने स्मृति चिह्न देकर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को सम्मानित किया। गांव अरुणाय में ही सूबेदार महल सिंह के निवास पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सूबेदार महल सिंह, अमर पाल सिंह, नंबरदार स्वरूप सिंह दिलबाग सिंह ने तलवार सिरोपा भेंट किया। मंच का संचालन जिला लोक संपर्क विभाग के भजन पार्टी लीडर रमेश ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद डोलिया और महामंत्री राकेश पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर होडल से प्रदेश मीडिया प्रभारी जगपाल मंडौत, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, बीडीपीओ प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार साधूराम मौजूद थे।

पिहोवा| गांव अरूणाय में वाल्मीकि समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते राज्य मंत्री कृष्ण बेदी।