- Hindi News
- लगातार चल रही बारिश से ठप हुआ कामकाज, बढ़ी ठंडक
लगातार चल रही बारिश से ठप हुआ कामकाज, बढ़ी ठंडक
कस्बे में 10 मिनट तक गिरते रहे ओले
सुबह 7 : 20 पिहोवा में गिरे ओले
सुबह 10 : 38 हेड लाइट जलाकर चलते वाहन
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
दोदिनसे लगातार चल रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित होने लगा है। जहां एक ओर मौसम में ठंडक बढ़ने से सड़कें बाजार सुने रहे, वहीं लोगों की दुकानदारी भी ठप दिखी। इसके अलावा शादियों के इस सीजन में कई जगह बारिश से खलल पड़ा। ऐसे में कई जगह शादी के टेंट उखड़े दिखे तो कहीं पर लोग झुंड बनाकर अलाव सेंकते नजर आए।
वहीं दूसरे दिन भी सूरज निकलने से गृहणियों को कपड़े सुखाने में भी परेशानी हुई। ऐसे में छोटे बच्चों को अपनी छुट्टी भी घर में दुबक कर ही बितानी पड़ी। लगातार चल रही बारिश से अब किसानों को भी खतरा होने लगा है। यदि मौसम ठीक नहीं हुआ तो फसलों को नुकसान हो सकता है। सिंचाई के बाद अब उनके लिए खेतों में पानी भरने की समस्या आने लगी है। किसान संजीव, इकबाल सिंह, दलेर सिंह का कहना है कि किसानों को लगातार मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। पहले भी जीरी की फसल में उन्हें काफी नुकसान हुआ था। अब बिना रुके चल रही बारिश से भी फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
मौसमविशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटे में बारिश जारी रहने की संभावना है। रविवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 और शाम को 92 प्रतिशत रही। सुबह के समय हवा का दबाव 10.5 एमएम और शाम को 11 एमएम रहा। दिनभर 7.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।
पिहोवा|क्षेत्र केकई गांवों में करीब 10 मिनट तक ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और ठंड से लोग अपने घरों में दुबके रहे। देरी से ही सही सर्दी की रंगत जमने लगी है। रविवार सुबह से ही मौसम करवट ले रहा था और करीब नौ बजे आसमान से ओले भी गिरने लगे। शुरुआती दौर में आई तेज बारिश के साथ-साथ आसमान से ओले गिरने का सिलसिला भी करीब 10 मिनट तक जारी रहा। सुबह से छाए बादल दिनभर रुक-रुक कर बरसते रहे।