पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड का दूसरा चरण आज से द्रोणाचार्य स्टेडियम में

स्पीड का दूसरा चरण आज से द्रोणाचार्य स्टेडियम में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलएवंयुवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार स्पीड 2015 से संबंधित दूसरे चरण के टेस्ट द्रोणाचार्य स्टेडियम में नौ से 12 फरवरी तक होंगे। जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि इस इसमें 300 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टेंडिंग बोर्ड कूद, मेडिसन बाल, शटल दौड़, फारवर्ड बैंड एंड रिच 800 मीटर दौड़ आदि कराई जाएगी। नौ फरवरी को लाडवा, पिहोवा इस्माइलाबाद के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि दस फरवरी को थानेसर के खिलाड़ी, 11 को दोपहर बाद बाबैन शाहाबाद के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जबकि 12 फरवरी को अन्य बचे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

सिंह ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए खिलाडिय़ों को फोटो सहित आयु प्रमाण-पत्र लेकर आना होगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य की मोहर लगी फोटो फार्म पर होनी चाहिए। फार्म जिला खेल अधिकारी की ओर से प्रमाणित होना जरूरी है।